फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU tops the state in IIRF ranking

Lucknow News: आईआईआरएफ रैंकिंग में केजीएमयू प्रदेश में अव्वल

Thu, 04 Jun 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
KGMU tops the state in IIRF ranking
लखनऊ। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की ओर से बुधवार को मेडिकल कॉलेजों की ताजा रैंकिंग जारी की गई। इसमें राजधानी की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान को दूसरा स्थान व संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। एम्स रायबरेली चौथे और एम्स गोरखपुर पांचवें स्थान पर रहे। यह रैंकिंग प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते स्तर को दर्शाती है।
विज्ञापन




शिक्षा, शोध और मरीजों की सेवाओं का मिला इनाम

विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी के केजीएमयू और एसजीपीजीआई को मिली उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा, शोध, अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है। दोनों संस्थान पूरे देश के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में शामिल हैं। 38वें से खिसककर 42वें स्थान पर पहुंचा लविवि
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) ने आईआईआरएफ में देशभर के प्रबंधन संस्थानों में 42वीं रैंक प्राप्त की है। 2025 में लविवि का 38वां स्थान था। वर्ष 2024 में भी लविवि ने 42वीं रैंक प्राप्त की थी। 2023 में 38वां स्थान मिला था। हालांकि, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में लविवि इस बार भी पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंकिंग में चार पायदान की गिरावट के बावजूद लविवि इसे अपनी उपलब्धि मान रहा है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार के नए मानक स्थापित करता रहेगा। बीबीएयू ने आईआईआरएफ 2026 में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 19वां स्थान प्राप्त किया है। विवि को पिछले वर्ष भी यही रैंकिंग मिली थी। कुलपति राजकुमार मित्तल ने कहा कि यह सफलता शिक्षा, अनुसंधान और संस्थागत विकास में प्रदर्शन का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed