{"_id":"63e2017957af7e40ae51ebf2","slug":"kgmu-news-naac-got-a-plus-grade-last-year-it-was-a-grade-inspection-was-done-between-february-2-and-4-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU News : नैक में मिला ए प्लस ग्रेड, पिछले साल था ए ग्रेड, दो से चार फरवरी के बीच हुआ था निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU News : नैक में मिला ए प्लस ग्रेड, पिछले साल था ए ग्रेड, दो से चार फरवरी के बीच हुआ था निरीक्षण
Tue, 07 Feb 2023 02:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:31 PM IST
सार
केजीएमयू में 2 से 4 फरवरी के बीच नैक की टीम ने इलाज, शिक्षण कार्य से लेकर पर्यावरण व दूसरी व्यवस्थाओं को परखा था। आठ सदस्यीय नैक टीम की अध्यक्षता अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू थे और कोऑर्डिनेटर डॉ. स्मृति नंदा समेत देश के अलग-अलग राज्यों के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
केजीएमयू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यांकन परिषद (नैक) ने ए प्लस ग्रेड दिया है। संस्थान को पिछली बार ए ग्रेड हासिल हुआ था। इस लिहाज से संस्थान ने अपनी ग्रेडिंग में सुधार किया है। हालांकि लखनऊ विश्विद्यालय और गोरखपुर विश्विद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद केजीएमयू को यही ग्रेडिंग मिलने की उम्मीद थी। इस लिहाज से केजीएमयू के लिए थोड़ी मायूसी वाली स्थिति है।
विज्ञापन
केजीएमयू में 2 से 4 फरवरी के बीच नैक की टीम ने भ्रमण किया था। टीम ने इलाज, शिक्षण कार्य से लेकर पर्यावरण व दूसरी व्यवस्थाओं को परखा था। आठ सदस्यीय नैक टीम की अध्यक्षता अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू थे और कोऑर्डिनेटर डॉ. स्मृति नंदा समेत देश के अलग-अलग राज्यों के सदस्य शामिल थे। निरीक्षण के बाद मंगलवार को नैक की बैठक के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एशिया में सबसे ज्यादा 4500 बेड की क्षमता वाले इस संस्थान में 149 छोटे-बड़े भवन हैं। यहां 77 विभागों का संचालन हो रहा है। 500 शिक्षक, 800 रेजिडेंट डॉक्टर और लगभग 10 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो सुधीर सिंह के अनुसार चिकित्सा संस्थान को ए प्लस ग्रेड मिला है। पिछली बार हमें ए ग्रेड हासिल हुआ था।