फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu news

Lucknow News: प्रदूषण बना रहा समय से पहले बूढ़ा

Sun, 07 Sep 2025 05:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
kgmu news
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओर से वाकाथान का आयोजन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. सूर्यकांत के मुताबिक प्रदूषण आपको समय से पहले बूढ़ा भी बना सकता है। प्रदूषक तत्व जैसे पीएम 2.5, पीएम 10, नाइट्रोजन ऑक्साइड और ओजोन की वजह से सांस के रोगों के साथ-साथ ही समय से पहले झुर्रियां और स्मरण शक्ति में कमी की समस्या भी देखी जाती है। प्रो. सूर्यकांत रविवार को हुए वाकाथान से पहले बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि वॉकाथॉन का आयोजन इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज के माैके पर केजीएमयू ने लंग केयर फाउंडेशन तथा डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन के सहयोग से किया गया। उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण न केवल फेफड़ों को प्रभावित करता है, बल्कि यह असमय बुढ़ापे (प्रिमेच्योर एजिंग) और गंभीर बीमारियों जैसे कि सीओपीडी, फेफड़ों का कैंसर, निमोनिया, टीबी, हृदय रोग एवं मस्तिष्क संबंधी विकारों को भी बढ़ा रहा है। इस माैके पर डॉ. अंकित कुमार, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. प्रकृति मिश्रा, देवयानी गुप्ता, नवीन पांडेय (स्टेट कोऑर्डिनेटर, उत्तर प्रदेश – लंग केयर फाउंडेशन), प्रीति कांत, सुर्याति और रेपांशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed