{"_id":"5f778fff8ebc3e9b765b63c8","slug":"kgmu-lucknow-news-lko5432243125","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी के होल्डिंग एरिया में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी के होल्डिंग एरिया में हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी के होल्डिंग एरिया में हाथापाई
केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी के होल्डिंग एरिया में बृहस्पतिवार देर रात वीडियो बनाने को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर और मरीज के तीमारदारों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों की शिकायत पर केजीएमयू प्रशासन ने मरीज के तीमारदारों के खिलाफ वजीरगंज थाने में तहरीर दी है।
राजधानी निवासी मरीज को लेकर उसके परिजन देर रात होल्डिंग एरिया में पहुंचे। इस दौरान एक तीमारदार वीडियो बनाने लगा। इसी बात को लेकर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
रेजिडेंट डॉक्टर और कर्मचारी लामबंद हुए तो बाहर खड़े अन्य तीमारदार भी मौके पर आ गए। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान पुलिस चौकी से सिपाही व अन्य सुरक्षा गार्डों को भी बुला लिया गया।
ट्रॉमा सेंटर पुलिस चौकी के सिपाही भी आ गए। इसके बाद तीमारदार भाग निकले। रेजिडेंट डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत केजीएमयू प्रशासन से की।
इस पर केजीएमयू प्रशासन की ओर से मरीज के तीमारदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केजीएमयू में तीन-तीन पुलिस चौकियां और सुरक्षा गार्डों के होते हुए भी लारी कार्डियोलॉजी के होल्डिंग एरिया में आए दिन विवाद होता रहता है जो डॉक्टरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
दर्ज कराई जा रही रिपोर्ट
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि तीमारदारों ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की है। मामले में केजीएमयू प्रशासन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।