फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu going to restart general opd from 14 june

केजीएमयू में सामान्य मरीजों के लिए 14 जून से शुरू होगी ओपीडी

Fri, 11 Jun 2021 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
kgmu going to restart general opd from 14 june
लखनऊ। एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान के बाद केजीएमयू में भी 14 जून से ओपीडी शुरू हो रही है। ओपीडी के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी। बृहस्पतिवार को कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बैठक करते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ओपीडी शुरू करने की बात कही। कोविड रिपोर्ट केवल तीन दिन पुरानी ही मान्य होगी। ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। मरीजों की भर्ती संबंधित विभाग में खाली बेड के आधार पर होगी। एक मरीज के साथ एक तीमारदार ही आ सकता है। उसे भी कोरोना की रिपोर्ट लानी होगी। बता दें कि राजधानी में कोरोना का संक्रमण लगभग समाप्त होने से केजीएमयू में भी अब कोविड के इक्का दुक्का मरीज ही बचे हैं। इसलिए यहां भी सामान्य ओपीडी दोबारा शुरू हो रही है। सामान्य दिनों में केजीएमयू की ओपीडी में 10 हजार मरीज आते थे।
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी में देखे जाएंगे 50 मरीज
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी हफ्ते के तीन दिन ही चलेगी। रोजाना केवल 50 मरीज देखे जाएंगे, जिसमें 20 नए व 30 पुराने मरीज होंगे। कॉर्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन समेत नॉन स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी पूरे सप्ताह चलेगी। यहां 50 नए व 50 पुराने मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन

फोन से कराएं रजिस्ट्रेशन
ओपीडी में आने के लिए मरीज ऑनलाइन व फोन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org या www.ors.gov.in पर लॉगइन कराना होगा। इसके अलावा 0522-2258880 पर फोन करके भी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ई-संजीवनी सेवा भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed