{"_id":"69b871eeda3073422b0ddee6","slug":"kgmu-gets-rs-50-lakh-for-free-robotic-surgery-lucknow-news-c-13-lko1070-1648224-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निशुल्क रोबोटिक सर्जरी के लिए केजीएमयू को मिले 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निशुल्क रोबोटिक सर्जरी के लिए केजीएमयू को मिले 50 लाख
विज्ञापन
चेक देते बैंक प्रतिनिधि।
लखनऊ। केजीएमयू में गरीब और जरूरतमंद मरीजों की रोबोटिक सर्जरी निशुल्क होगी। इसके लिए इंडियन बैंक ने कॉर्पोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी के तहत 50 लाख रुपये का दान दिया है।
केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि इस सहयोग से 100 से अधिक गरीब मरीजों को निशुल्क रोबोटिक सर्जरी का लाभ मिल सकेगा। संस्थान में सोमवार को बैंक के आला अधिकारी पहुंचे और 50 लाख रुपये के दान की जानकारी दी। केजीएमयू में कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की पहल पर दो रोबोट आए हैं। यहां रोबोटिक सर्जरी निजी क्षेत्र की तुलना में लगभग चौथाई लागत पर उपलब्ध है। यह पीजीआई की तुलना में भी लगभग आधी लागत पर की जा रही है। इसके बावजूद, कई ऐसे सर्जरी का खर्च वहन नहीं कर पा रहे। ऐसे जरूरतमंद मरीजों के लिए कुलपति के प्रयासों से इंडियन बैंक से यह दान प्राप्त हुआ है।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने अपने सोमवार के अंक में ही सस्ती सुविधा के बावजूद रोबोटिक सर्जरी की फीस वहन नहीं कर पाने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बैंक के आला अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए केजीएमयू पहुंचकर सीएसआर फंड से दान की घोषणा की।