फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU doctors saved the student's life.

Lucknow News: केजीएमयू के डॉक्टरों ने बचाई छात्र की जान

Tue, 18 Nov 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
KGMU doctors saved the student's life.
केजीएमयू के डॉक्टरों ने बचाई छात्र की जान।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों की कोशिशें रंग लाई हैं। सिटी मांटेसरी स्कूल की कानपुर रोड शाखा में आठ दिन पहले बास्केटबाॅल का पोल गिरने से घायल हुआ छात्र वेंटिलेटर से बाहर आ गया है। उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

केजीएमयू में ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र अक्षयदीप शुक्ला बास्केटबॉल पोल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। टीवीयू प्रभारी डॉ. जिया अरशद और डॉ. राम गोपाल मौर्य की विशेष निगरानी में लगातार आठ दिन के इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया और वेंटिलेटर हटा लिया गया है। अब वह होश में है और ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। अगर मरीज की हालत में तेजी से सुधार होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed