{"_id":"6a218932c7c164935506691a","slug":"kgmu-doctors-cure-child-of-rare-disease-congenital-condition-treated-via-robotic-surgery-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health News: डॉक्टरों ने बच्चे को दुर्लभ बीमारी से दिलाई निजात, रोबोट विधि से हुई जन्मजात बीमारी की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health News: डॉक्टरों ने बच्चे को दुर्लभ बीमारी से दिलाई निजात, रोबोट विधि से हुई जन्मजात बीमारी की सर्जरी
Thu, 04 Jun 2026 07:48 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:48 PM IST
सार
राजधानी में केजीएमयू के डॉक्टरों ने बच्चे को दुर्लभ बीमारी से निजात दिलाई। रोबोट विधि से सर्जरी करके कोलेडोकल सिस्ट जन्मजात बीमारी ठीक की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आपरेशन करते चिकित्सक। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू के डॉक्टरों ने दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त बच्चे की रोबोटिक सर्जरी करके नई जिंदगी दी है। बच्चा कोलेडोकल सिस्ट जन्मजात बीमारी से ग्रस्त था। सर्जरी के बाद बच्ची की हालत में सुधार बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। कुलपति ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
कानपुर निवासी गौरव 11 लंबे समय से कोलेडोकल सिस्ट जन्मजात बीमारी से ग्रस्त था। परिजनों ने पहले कई अस्पतालों में दिखाया मगर राहत नहीं मिली। परिजन बच्चे को लेकर बीती 5 मई को केजीएमयू की पीडियाट्रिक इमरजेंसी में भर्ती कराया था। जांच में पता चला कि बच्चे को कोलेडोकल सिस्ट है। जो पित्त नलिकाओं से जुड़ी एक दुर्लभ बीमारी है।
विज्ञापन
समय पर इलाज न होने पर यह बीमारी लीवर की गंभीर समस्या का कारण बनती है। प्रो. जेडी रावत की टीम ने मरीज की स्थिति को देखते हुए रोबोटिक सर्जरी का फैसला लिया। 26 मई को रोबोट के जरिये सफल ऑपरेशन किया गया। इस प्रक्रिया में असामान्य पित्त नलिका को हटाकर लीवर से आंत तक पित्त के प्रवाह के लिए नया मार्ग बनाया गया। प्रो. जेडी रावत ने बताया ऑपरेशन के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
सर्जरी टीम में यह थे शामिल
प्रो. जेडी रावत, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. कृति पटेल, डॉ. कृतिका, नर्सिंग स्टाफ रीता, संजय और रिंकेश शामिल रहे। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. आयुषी बग्गा की भूमिका रही।