फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU: Dates for filling exam forms for various courses announced

केजीएमयू : विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फाॅर्म भरने की तारीख घोषित

Mon, 25 Aug 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
KGMU: Dates for filling exam forms for various courses announced
केजीएमयू : विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फाॅर्म भरने की तारीख घोषित
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एमएचए अंतिम वर्ष, बीएससी रेडियोथेरेपी प्रथम सेमेस्टर, बीएससी रेडियोथेरेपी द्वितीय और तृतीय वर्ष, एमडीएस फाइनल और मास्टर इन हेल्थ प्रोफेशन एजूकेशन पाठ्यक्रमों के परीक्षा फाॅर्म भरने की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा सितंबर-अक्तूबर महीने में होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार एमएचए अंतिम वर्ष पाठ्यक्रम के परीक्षा फाॅर्म एक सितंबर तक भरे जाएंगे। इसकी परीक्षा फीस 20 हजार रुपये है। 500 रुपये परीक्षा फाॅर्म और एक हजार रुपये अंकपत्र के भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन

बीएससी रेडियोथेरेपी प्रथम सेमेस्टर, बीएससी रेडियोथेरेपी द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षा फाॅर्म भी एक सितंबर तक भरे जाएंगे। इसकी परीक्षा फीस नियमित विद्यार्थियों के लिए 10 हजार और सप्लीमेंट के लिए पांच हजार रुपये है। इसके साथ ही पांच साै रुपये परीक्षा फाॅर्म और एक हजार रुपये अंकपत्र के भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएस फाइनल वर्ष के परीक्षा फाॅर्म आठ से 15 सितंबर के बीच भरे जाएंगे। परीक्षा की फीस 18 हजार रुपये है। 500 रुपये परीक्षा फाॅर्म और एक हजार रुपये अंकपत्र के जमा करने होंगे। मास्टर इन हेल्थ प्रोफेशन एजूकेशन के परीक्षा फाॅर्म भी आठ से 15 सितंबर के बीच भरे जाएंगे। इसकी परीक्षा फीस 20 हजार रुपये है। इसके साथ ही पांच साै रुपये परीक्षा फाॅर्म और एक हजार रुपये अंकपत्र के भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed