फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keys were kept with police, thieves stolen cash and jewellery from home.

चाबी पुलिस के पास, घर में रखी नकदी और जेवरात हो गए चोरी

Thu, 05 Dec 2019 06:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Dec 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Keys were kept with police, thieves stolen cash and jewellery from home.
प्रतीकात्मक तस्वीर

कृष्णानगर इलाके के नारायणपुरी कॉलोनी में 29 नवंबर को रवि प्रकाश की हत्या के बाद पुलिस ने जांच के नाम पर घर की चाबी अपने पास रख ली थी। घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रवि प्रकाश की बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन


कृष्णानगर थाना क्षेत्र के नारायणपुरी कॉलोनी में रवि प्रकाश की हत्या 29 नवंबर को हुई थी। आरोप में पत्नी नीलम व उसके दो नाबालिग भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 30 नवंबर को जेल भेज दिया था। इसके बाद मृतक के तीन बच्चों अमन, पिंकी व अंकित को रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया। मकान की चाबी पुलिस ने जांच के नाम पर अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


रविप्रकाश की आशियाना किला मोहम्मदी निवासी बहन तारावती बुधवार सुबह घर पहुंची तो देखा ताला टूटा था। घर के अंदर गईं तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आरोप लगाया कि कृष्णानगर पुलिस से घर की चाबी दो दिन से मांग रहे हैं। लेकिन पुलिस चाबी नहीं दे रही है। तारावती के मुताबिक, भाई ने कुछ दिन पहले सवेरी मोहान रोड स्थित जमीन बेची थी। जिसका रुपया घर पर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंचे प्रभारी निरीक्षक

इसके अलावा भाभी के जेवरात भी गायब हुए हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने पड़ताल शुरू की। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर नहीं पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर नहीं बुलाया गया। तारावती ने तहरीर दी। पुलिस मकान की चाबी और सुरक्षा के सवाल पर चुप्पी साध ली।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मकान में जमीन के दस्तावेज व जेवरात होने के नाते रवि प्रकाश की पत्नी ने किसी भी रिश्तेदार को मकान की चाबी देने से मना किया था। आशंका है कि रिश्तेदारों ने ही जमीन व मकान के दस्तावेज के लिए वारदात अंजाम दी। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed