फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keyhole surgery for rare tumor for the first time in RML

Lucknow News: आरएमएल में पहली बार दुर्लभ ट्यूमर की की-होल सर्जरी

Mon, 29 Jun 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Keyhole surgery for rare tumor for the first time in RML
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ और जटिल बीमारी से पीड़ित 51 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी है। संस्थान में पहली बार दुर्लभ मीडियास्टाइनल पैराथायरॉयड एडेनोमा की सफल की-होल (वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक) सर्जरी की गई।
विज्ञापन


महिला पिछले दो वर्षों में दो बार कूल्हे की हड्डी टूटने की समस्या से जूझ रही थी। जांच में पता चला कि वह प्राइमरी हाइपरपैराथायरॉयडिज्म से पीड़ित है। इमेजिंग जांच में हृदय और बड़ी रक्त वाहिनियों के पास सीने के भीतर 5.5 सेंटीमीटर का पैराथायरॉयड एडेनोमा मिला। यह बीमारी बेहद दुर्लभ है और हाइपरपैराथायरॉयडिज्म के केवल 5 से 10 प्रतिशत मरीजों में ही पाई जाती है।
विज्ञापन


ट्यूमर की संवेदनशील स्थिति के कारण सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी। ऑपरेशन के दौरान हृदय और प्रमुख रक्त वाहिनियों को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को बिना फटे सावधानीपूर्वक निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सर्जरी डॉ. अश्विनी राहलकर, डॉ. साराह इदरीस और डॉ. मिथुन राम ने प्रो. एस.के. मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक की। वहीं, एनेस्थीसिया टीम ने एक फेफड़े को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दूसरे फेफड़े के सहारे सुरक्षित वेंटिलेशन सुनिश्चित किया। यह जिम्मेदारी डॉ. दुर्गा प्रसाद, डॉ. अंशिका और डॉ. गोविंद ने प्रो. दास के निर्देशन में निभाई।


सर्जरी के बाद मरीज के पैराथायरॉयड हार्मोन का स्तर सामान्य हो गया है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अब मरीज को हड्डियां बार-बार टूटने और उनके कमजोर होने की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed