फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   key highlights of up board high school results

आंकड़ों में देखिए यूपी बोर्ड का 10वीं रिजल्ट

Fri, 30 May 2014 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
key highlights of up board high school results

यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल मामूली सुधार हुआ है। पिछले साल 86.63 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे।

विज्ञापन


वहीं इस साल पास होने वाले स्टूडेंट्स के प्रतिशत में .08 प्रतिशत का सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2014 में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत 86.71 प्रतिशत रहा।

बीते साल महाराजगंज जनपद पहले स्थान पर रहा था जबकि पीलीभीत सबसे आखिरी पायदान पर रहा था। इस साल दोनों की जगह बदल गई है।

अब किस पायदान पर हैं यूपी के ये दोनों जिले, जानने के लिए देखिए अगली स्लाइड।

लखनऊ को हासिल हुआ 42वां स्थान

key highlights of up board high school results

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस साल आजमगढ़ पहले स्थान पर रहा। आजमगढ़ में इस साल कुल 95.42 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए।

वहीं सबसे आखिरी पायदान पर हरदोई जनपद रहा। हरदोई जनपद में सफल होने वाले परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 64.82 प्रतिशत रहा।

लखनऊ इस सूची में 42वें नंबर पर रहा। लखनऊ जनपद में पास होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 84.10 प्रतिशत रहा।

12वीं के बाद 10वीं में भी यूपी को टॉपर देने वाला बाराबंकी जनपद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। सूबे के 75 जनपदों में से बाराबंकी 52वें स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसकेडी स्कूल के आशीष बने लखनऊ टॉपर

key highlights of up board high school results

एसकेडी एकेडमी राजाजीपुरम के छात्र आशीष सिंह लखनऊ में अव्वल रहे। यूपी बोर्ड द्वारा जिलेवार टॉपर स्टूडेंट्स की सूची में आशीष को लखनऊ में पहला स्थान मिला।

आशीष के 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। बीते साल भी लखनऊ से एसकेडी एकेडमी के ही छात्र ने टॉप किया था।

लखनऊ टॉपर बनने पर आशीष के अभिभावकों और टीचर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुबह से ही स्कूल में इकठ्ठे स्टूडेंट्स ने रिजल्ट घोषित होते ही आशीष को कंधे पर उठा लिया।

विज्ञापन

यहां देखें फैक्ट फाइल

key highlights of up board high school results

कितना रहा पास प्रतिशत
2013-2014
लड़के- 82.44 लड़के- 83.25
लड़कियां- 90.82 लड़कियां- 90.21
कुल- 86.63    कुल- 86.71

2014 का टॉपर- 98 प्रतिशत
2013 का टॉपर- 97.33 प्रतिशत

2014 का कुल पास प्रतिशत- 86.71
2013 का कुल पास प्रतिशत- 86.63

उत्तर प्रदेश का पास प्रतिशत- 86.71
लखनऊ का पास प्रतिशत- 84.10

अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 जिले

key highlights of up board high school results

आजमगढ़---------95.42
महाराजगंज--------94.71
मथुरा--------------93.93
मऊ----------------93.63
सिद्धार्थ नगर--------93.14

खराब प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 जिले

key highlights of up board high school results

हरदोई-------64.82
बांदा---------67.57
ललितपुर-----68.85
खीरी---------68.87
सीतापुर------73.07

पहले तीन स्थानों पर रहने वाले स्टूडेंट्स

key highlights of up board high school results

पहला पायदान-
नाम-
प्रेरणा वर्मा
अंक- 588/600
कॉलेज-महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज बाराबंकी

सेकेंड पायदान
नाम-
अर्णव निगम
अंक-585/600
कॉलेज-सरस्वती विद्या मंदिर, जौनपुर

थर्ड
पायदान (दो छात्राएं)
नाम- हिमांशी परमार
अंक-584/600
कॉलेज-ठाकुर अभिलाष सिंह इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर
सविता चौरसिया (श्री साई इंटरकालेज लखेड़ा बाराबंकी)

ये हैं अवध के टॉपर

key highlights of up board high school results

लखनऊ- आशीष सिंह- एसकेडी एकेडमी- 94.5
सीतापुर- शिखा वर्मा- एसपी स्मारक हायर सेकेंड्री स्कूल सेमरी चौराहा- 94.5
रायबरेली- अमन हुसैन- मॉडर्न पब्लिक स्कूल- 95.83
सुलतानपुर- वैशाली यादव- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कादीपुर- 95.83
फैजाबाद- प्रभात पटेल- डायमंड इंटर कॉलेज, रामपुर भगन- 94.67
बाराबंकी- प्रेरणा वर्मा- महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज- 98
अंबेडकरनगर- ज्योति वर्मा- एनएनएसएस इंटर कॉलेज अमिया बबनपुर- 94.5
बहराइच- विजय तिवारी- एमएम हायर सेकेंड्री स्कूल- 95
श्रावस्ती- प्रतिभा चौधरी- जे इंटर कॉलेज- 93.17
गोंडा- शशी वर्मा- श्री आरकेवी इंटर कॉलेज- 95.67
बलरामपुर- अमीना खातून- बलरामपुर सिटी मांटेसरी स्कूल- 92.17

क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी रहा अव्वल

key highlights of up board high school results

यूपी बोर्ड के सभी चारों क्षेत्रीय कार्यालयों में वाराणसी पहले नंबर पर रहा। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में पास होने वाले स्टूडेंट्स का प्रतिशत 89.51 प्रतिशत रहा।

क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद 82.82 पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर पायदान पर रहा। दूसरे नंबर पर क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ रहा।

यहां का पास प्रतिशत 88.72 प्रतिशत रहा। बरेली कार्यालय को 82.34 पास प्रतिशत के साथ आखिरी नंबर से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed