फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Prasad Maurya said that the meeting of opposition parties remained inconclusive

Opposition Meet : केशव ने कहा- खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी रही विपक्षी दलों की पटना बैठक

Sat, 24 Jun 2023 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 12:31 AM IST
सार

मौर्य ने कहा कि बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हुई बैठक में खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ हुई है।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said that the meeting of opposition parties remained inconclusive
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन के लिए शुक्रवार को पटना में आयोजित बैठक बेनतीजा रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हुई बैठक में खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ हुई है। बैठक में शामिल दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री पद पर खुद की दावेदारी को नहीं छोड़ा। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 300 और एनडीए को 400 लोकसभा क्षेत्रों में जीत मिलेगी।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान की सफलता से विपक्षी दलों के नेता घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए बिहार के पटना में जुटे अधिकांश दलों के अधिकांश नेता अभी खुद किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की हालत है कि दिल मिले न मिले हाथ मिलाते चलिए, अपना-अपना भ्रष्टाचार छिपाते चलिए। उन्होंने कहा कि सांप और नेवला जैसे संग नहीं रह सकते, केर-बेर का संग नहीं हो सकता उसी प्रकार अवसरवादी दल एक नहीं हो सकते। मौर्यने कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक में सीएमपी (कॉमन मिनिमन प्रोग्राम) का सही मतलब बताते हुए कहा कि करप्शन मैक्सिमम प्रोग्राम ही इन दलों का सीएमपी है।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कह रही है कि कांग्रेस को बंगाल में उनकी सरकार का विरोध नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि कांग्रेस को दिल्ली और पंजाब से दावा छोड़ देना चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यूपी में कांग्रेस को मनमाफिक सीटें देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने कांग्रेस का विरोध करते हुए कांग्रेस हटाओ-देश बचाओ का नारा दिया था वह आज फिर कांग्रेस की हाथ की कटपुतली बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे ने जीवनभर कांग्रेस का विरोध किया, अब उद्धव ठाकरे को कांग्रेस से हाथ मिलाता देख उनकी आत्मा कहरा उठी होगी। उन्होंने कहा कि पीडीपी का कोई सदस्य किसी भी सदन का सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सपा सहित कई विपक्षी दलों का लोकसभा चुनाव में खाता तक नहीं खुलेगा। वहीं भाजपा गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नाम की धूम है। अब न घोड़े दूर हैं न मैदान दूर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पटना में जुटने वाले दलों के नेता वहीं हैं जिन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण पर बाधा पहुंचाई थी। जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के परिवार की राजनीति खतरे में हैं, उन्हें मोदी का फोबिया हो गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में 2024 में विपक्षी दलों की हार की स्क्रिपिट लिखी गई है। इस अवसपर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, मनीष शुक्ल, अरुण कांत त्रिपाठी और नवीन श्रीवास्तव मौजूद थे।

अकेले पड़ गए अखिलेश
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश में अकेले पड़ गए हैं। उनके सहयोगी रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी या उनका प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ। मौर्य ने कहा कि अखिलेश को खुद पता नही कि वह पटना में राजनीतिक पर्यटन पर गए है या राजनीति के लिए।


नोट के बदले वोट ट्रांसफर करती हैं मायावती
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का काम तो नोट के बदले वोट ट्रांसफर करना है। उन्होंने कहा कि मायावती पैसे लेकर वोट दिलाने का काम करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed