{"_id":"5a105d594f1c1bd0408b7717","slug":"keshav-prasad-maurya-in-barabanki-for-nagar-nigam-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की सभाओं में भीड़ नहीं आने के डर से प्रचार नहीं कर रहे हैं अखिलेश यादव: डिप्टी सीएम केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सभाओं में भीड़ नहीं आने के डर से प्रचार नहीं कर रहे हैं अखिलेश यादव: डिप्टी सीएम केशव
ब्यूरो/अमर उजाला,बाराबंकी
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में प्रचार करते हुए सपा पर तंज कसे और विकास का खाका जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा की सरकार बन जाएगी तो केंद्र से मिलने वाला पैसा सीधे जनता तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के चुनाव को गंभीरता से लेती है। कहा कि आपके मन में जो है, उसे हम जानते हैं और वही करके दिखाएंगे। उन्होंने विकास का वादा किया तो अतिक्रमण हटाने के साथ ही गरीबों को सुरक्षित ठिकाने पर बसाने का वचन दिया।
विज्ञापन
मौर्य बाराबंकी के बेलहरा में पार्टी प्रत्याशी मीना मौर्या व फतेहपुर नगर पंचायत की प्रत्याशी सरोज मिहिर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में 2014-2017 का रिकार्ड तोडे़ंगे। भाजपा गुंडों, माफिया की सरकार नहीं, बल्कि किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं की। प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास है।
विज्ञापन
वहीं, कुशीनगर के हाटा में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के आगे निकायों में सपा-बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी नहीं चल पाएगी। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान जनता से किया।