फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav maurya will honour women on women's day who doing excellent work

Women's Day: लखनऊ में लगेगी कार्यशाला, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को केशव मौर्य करेंगे सम्मानित

Fri, 07 Mar 2025 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 07:11 PM IST
सार

राजधानी में महिला दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
keshav maurya will honour women on women's day who doing excellent work
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में 8 मार्च को महिला दिवस पर लखपति दीदी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को अध्यक्षता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियां भाग लेंगी। 

विज्ञापन

 

इस दौरान आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इसमें करीब 1200 समूहों की महिलाएं भाग लेंगी। कार्यशाला में महिलाओं को उत्पादक समूह, ड्रोन संचालन, एफपीओ, बायो फर्टिफाइड बीजों की खेती, प्राकृतिक खेती, उद्यमिता विकास सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी। बीसी एवं विद्युत सखियों को हैंडहेल्ड डिवाइस/थर्मल प्रिंटर वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

इसके साथ ही सामुदायिक सहायता धनराशि, बैंक क्रेडिट लिंकेज आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के साथ कई एमओयू हस्तांतरित किया जाना भी प्रस्तावित है। इस लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed