फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav maurya speaks on constitutional status of obc commission.

पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से सपना हुआ साकार : डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Sat, 04 Aug 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Aug 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya speaks on constitutional status of obc commission.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर बता दिया कि भाजपा सरकार अन्य दलों की तरह वोट की राजनीति नहीं करती। भाजपा सभी के सम्मान और सरोकारों के ख्याल की राजनीति करती है।

विज्ञापन


अटल विहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी को छोड़कर किसी सरकार ने कमजोर तबकों का ध्यान नहीं रखा। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक सरकार चलाई पर पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिला सकी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ों को सामाजिक सम्मान के साथ राजनीतिक सम्मान देने का वायदा निभाया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे दलों की सरकारों ने पिछड़े वर्गों के हितों के बारे में सोचा होता तो पिछड़ी जातियों की यह दशा न होती। आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से न सिर्फ  पिछड़ों का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा बल्कि सामाजिक न्याय की व्यवस्था मजबूत होगी। भाजपा सबका साथ- सबका विकास के रास्ते पर चलती है लेकिन कुछ लोग खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौका मिले तो देश बेच डालें

मौर्य ने भाजपा विरोधी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि घुसपैठियों की वकालत करने वालों को शर्म करनी चाहिए। इनके बारे में कहना पड़ रहा है कि मौका मिले तो ये देश बेच डालें। घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालने की तैयारी पूरी तरह उचित है।

घुसपैठियों को देश के नागरिकों के अधिकार नहीं दिए जा सकते। ऐसी मांग करने वाले वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। यह मांग देश के नागरिकों के अधिकारों में जबरिया छीना-झपटी करने जैसी है।

मौर्य ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक पारित कराने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के नाते प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव-गांव चैपाल लगाकर जनता व सरकार के बीच की दूरी पाटने का काम किया।

क्या संसद में आंख मारने वाले देश चलाएंगे

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा 2019 में भी जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर इस बार से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी। देश के हित में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर फिर नरेंद्र मोदी बैठेंगे। उन्होंने चुटकी ली कि मोदी नहीं तो क्या संसद में आंख मारने वाले देश चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed