फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kejriwal to announce up candidates in kanpur rally

केजरी यहां करेंगे यूपी के लड़ाकों का एलान

Thu, 27 Feb 2014 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
kejriwal to announce up candidates in kanpur rally

आम आदमी पार्टी (आप) की दो मार्च को कानपुर में होने वाली रैली में यूपी के कई प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


यही कारण है कि ‘आप’ ने गुरुवार को 30 प्रत्याशियों की जो दूसरी सूची जारी की है उसमें यूपी के एक भी प्रत्याशी नहीं हैं।

पार्टी ने एक रणनीति के तहत ही यूपी के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जबकि यूपी के दो दर्जन से अधिक सीटों पर ‘आप’ ने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं।

कानपुर रैली की तैयारियां पूरी

kejriwal to announce up candidates in kanpur rally

‘आप’ ने दो मार्च को कानपुर की रैली में अपनी ताकत दिखाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश में ‘आप’ की यह पहली बड़ी रैली होने जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने एक रणनीति के तहत ही कानपुर का चुनाव किया है। कानपुर ही वह इलाका है जो महानगर होने के बावजूद काफी पिछड़ा हुआ है।

यहां पर विकास के नाम पर न के बराबर काम हुआ है। प्रदेश सरकार के विकास के दावों की पोल ‘आप’ यही से खोलेगी।

कानपुर पहुंचते-पहुंचते अरविंद केजरीवाल के काफिले में करीब 1500 से अधिक कारें शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही फर्स्ट-30 में यूपी न होने की वजह

kejriwal to announce up candidates in kanpur rally

दरअसल, पार्टी इस समय अपना पूरा ध्यान कानपुर की रैली को सफल बनाने में लगाए हुई है।

ऐसे में यदि रैली से पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा हो जाती तो टिकट न पाने वाले गुट नाराज हो जाते। इसका सीधा असर रैली पर पड़ता।

इसलिए पार्टी के रणनीतिकारों ने यह योजना बनाई कि फिलहाल यूपी के प्रत्याशियों को अभी घोषित न किया जाए।

अब दो मार्च की रैली में अरविंद केजरीवाल कई सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन

केजरी रोड शो से यूपी में बनाएंगे माहौल

kejriwal to announce up candidates in kanpur rally

अरविंद केजरीवाल दो मार्च की रैली में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से कानपुर आएंगे। वे रोड शो के जरिए यूपी में ‘आप’ के लिए माहौल तैयार करेंगे।

यूपी मीडिया सेल के चेयरमैन राजन प्रकाश ने बताया कि केजरीवाल कौशांबी से एक मार्च को ही सुबह आठ बजे चल देंगे। रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत होगा।

साथ ही विभिन्न स्थानों से ‘आप’ के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ काफिले में जुड़ जाएंगे। अरविंद कौशांबी से हापुड़ आएंगे। हापुड़ के बाद अमरोहा, अमरोहा से मुरादाबाद, मुरादाबाद से रामपुर, रामपुर से बरेली व बरेली से शाहजहांपुर पहुंचेंगे।

शाहाबाद में अरविंद केजरीवाल रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी दो मार्च को शाहजहांपुर से हरदोई, हरदोई से उन्नाव व उन्नाव से रामलीला मैदान कानपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed