फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kejriwal says congress is behind scams

'देश के सारे घोटाले गांधी परिवार की शह पर हुए'

Tue, 22 Apr 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Apr 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
kejriwal says congress is behind scams

अमेठी में प्रचार कर रहे केजरीवाल ने खुलकर गांधी परिवार पर निशाना साध रहे है, अब उन्होने फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर आए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

दौरे के दूसरे दिन एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि यूपीए-1 और यूपीए-2 के कार्यकाल में हुए तमाम घोटाले गांधी परिवार की जानकारी में अंजाम दिए गए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधने के साथ ही अमेठी वालों से पूछा कि आप उसे वोट क्यों देते हैं जिसके पास जाने की कोशिश करने पर मार खाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरी कर रहे नुक्कड़ सभाएं

kejriwal says congress is behind scams

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार देर रात जिले में पहुंचने वाले अरविंद केजरीवाल ने दौरे के पहले दिन अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कई कस्बों में रोड शो व नुक्कड़ सभाएं की थीं।

वहीं दूसरे दिन उनका कार्यक्रम अमेठी, जगदीशपुर व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं का था।

सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे मुंशीगंज पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बहाने गांधी परिवार पर हमला बोला।

केजरीवाल ने कहा कि यूपीए-1 और यूपीए-2 के कार्यकाल में हुए तमाम घोटाले गांधी परिवार की जानकारी में अंजाम दिए गए।

अमेठी बदहाल, राहुल जिम्मेदार

kejriwal says congress is behind scams

केजरीवाल ने टूजी स्पेक्ट्रम के साथ ही कई घोटालों का उल्लेख करने के साथ ही सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा।

अमेठी की बदहाली के लिए उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी व उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराया।

कहा कि आपके वोटों के बूते जो परिवार बीते तीन दशक से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा हो उससे मिलने की कोशिश में आपको मार खाना पड़े इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, कमरौली और शुकुलबाजार में रोड शो व नुक्कड़ सभाएं की।

सांसद आपका नौकरः विश्वास

kejriwal says congress is behind scams

मुंशीगंज की नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि गांधी परिवार क्षेत्र के लोगों के साथ बेवफाई कर रहा है।

क्षेत्र के लोगों के प्यार के बदले गांधी परिवार ने उन्हें टूटी सड़कें, बदहाल बिजली व्यवस्था व कमजोर शैक्षिक स्तर का उपहार दिया है।

कुमार ने कहा कि अमेठी में न तो चलने लायक सड़कें हैं न ही शुद्ध पेयजल के साधन।

कहा कि सांसद आपका लोकतांत्रिक नौकर होता है। उसे आप आदेश दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed