{"_id":"6827a1eefcefa16deb03a52a","slug":"keep-yourself-upgraded-in-the-age-of-technology-prof-pandey-lucknow-news-c-13-lko1025-1206685-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक के युग में खुद को रखें अपग्रेड : प्रो. पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक के युग में खुद को रखें अपग्रेड : प्रो. पांडेय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि आज के दौर में बिना नई तकनीक को अपनाए प्रासंगिक बने रहना कठिन है। क्योंकि यह तकनीक का युग है। हमें हर हाल में इसे अपनाना होगा।
प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि एआई ने हर क्षेत्र में अपनी पैठ बना ली है। अब तो एआई अपने तीसरे दौर में प्रवेश कर रही है। इसलिए हमें हमेशा खुद को अपग्रेड करते रहना चाहिए। छात्रों से टैबलेट का उपयोग स्किल बढ़ाने की अपील की। विधायक बीकेटी योगेश शुक्ला ने कहा कि सरकार युवाओं को डिजिटल साक्षर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की कोशिश कर रही है।
कार्यक्रम में सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज एमटेक द्वितीय वर्ष के 19 व मैनेजमेंट विभाग के 25 छात्रों को टैबलेट दिए गए। इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, कुलसचिव रीना सिंह, डॉ. वर्षा शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, कैश के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, डॉ. अनुज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।