लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक हृदय नारायण श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में स्मृति सभा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईपीएस उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हृदय नारायण जी की सादगी व जनसेवा की भावना का अनुसरण संपूर्ण कायस्थ समाज को करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव, हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने भी उनके व्यक्तित्व कृतित्व के बारे में बताया। स्व. हृदय नारायण श्रीवास्तव के पुत्र शेखर श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकाें के प्रति आभार जताया। इस दौरान ज्ञान प्रकाश अस्थाना, प्रमोद निगम, डीके श्रीवास्तव, नानक चंद्र, भरत दीक्षित, कुलदीप श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, अतुल निगम और बीएस लाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक हृदय नारायण श्रीवास्तव की प्रथम पुण