{"_id":"66d956e4e553dc2e1709ca7c","slug":"kavi-kumbh-starts-in-lucknow-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kavi Kumbh: लखनऊ में कवि कुंभ का हुआ आगाज, देश भर के 340 कवि होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kavi Kumbh: लखनऊ में कवि कुंभ का हुआ आगाज, देश भर के 340 कवि होंगे शामिल
Thu, 05 Sep 2024 12:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:29 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में आज से तीन दिवसीय कवि कुम्भ का आगाज हो गया है। यह देश का सबसे बड़ा काव्योत्सव है जिसमें देश भर के करीब 340 कवि और कवयित्री भाग लेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार इस शिक्षक दिवस पर तीन दिवसीय देश का सबसे बड़ा काव्योत्सव आयोजित कर रही है। 'कवि कुम्भ' के नाम से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को प्रयागराज महाकुम्भ-2025 का आगाज माना जा रहा है। इसमें देश व प्रदेश के लगभग 340 कवि और कवयित्री प्रतिभाग कर रहे हैं। आमजनमानस कविताओं के माध्यम से महाकुम्भ के महिमा के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कवियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रवाद, धर्म और महिलाओं के प्रति सम्मान करने की भावना को जागृत करती हुई कविताओं के लेखन एवं वाचन की प्रेरणा देना है।
विज्ञापन
संस्कृति विभाग, हिन्दी साहित्य अकादमी के बैनर तले एवं संस्कार भारती के सहयोग से यह कवि कुम्भ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये कवि करेंगे कविता पाठ
इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध कवियों जैसेः डॉ. अनामिका जैन अम्बर, डॉ. हरिओम पवार, कविता तिवारी, संतोष आनन्द, डॉ. प्रवीन शुक्ल, शशिकान्त यादव, आशीष अनल आदि को आमंत्रित किया जा गया है, जो लगभग 50 से अधिक मंचों के सुप्रसिद्ध कवि समारोह में प्रतिभाग लेंगे।