Karwa Chauth 2025: राजधानी लखनऊ में कब निकलेगा चांद? यहां देखें पूरा टाइम टेबल और पूजा विधि
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ को लेकर राजधानी में महिलाओं के साथ उनके पतियों में भी खासा उत्साह है। खासकर जिनका पहला करवा चौथ है, उनमें विशेष उत्साह है। आगे पढ़ें और जानें लखनऊ में चांद निकलने का समय कब है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज शुक्रवार यानी 10 अक्तूबर को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, लखनऊ में चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। लेकिन, अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय भी अलग-अलग रहेगा।
पूजन में करवे का प्रयोग और उसकी मान्यता
व्रत के दिन शाम को चंद्र दर्शन से पहले स्त्रियां मिट्टी के करवे में जल भरती हैं, उसे पूजा स्थान पर रखती हैं। भगवान गणेश, शिव-पार्वती, कार्तिकेय और चौथ माता का आह्वान करती हैं। करवे के ऊपर सराई में चावल, द्रव्य और मिठाई रखकर करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। यह करवा न केवल पूजा का पात्र है, बल्कि यह स्त्री की निष्ठा, प्रेम और संयम का प्रतीक भी बन जाता है।
इससे एक दिन पहले करवाचौथ त्योहार को देखते हुए राजधानी के बाजार गुलजार रहे। हजरतगंज में सड़क किनारे महिलाएं मेंहदी लगवाते नजर आईं। अमीनाबाद, भूतनाथ और लेखराज बाजार में भी महिलाओं की जबरदस्त भीड़ रही। साड़ी, ज्वेलरी व मेकअप से लेकर पूजा सामग्री तक हर दुकान पर महिलाओं का तांता लगा रहा।
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
खरीदारी के लिए पति भी पहुंचे साथ
महिलाओं ने रंग-बिरंगी छलनी, करवा माता की तस्वीर, लोटा, लाल चुनरी व सोलह शृंगार का सामान खरीदा। इस बार खरीदारी में खास बात यह रही कि पत्नियों के साथ उनके पति भी बराबर की हिस्सेदारी करते दिखें। किसी ने पत्नियों के साथ साड़ी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदी, तो किसी ने पर्स और मेकअप किट लिया।
खरीददारी करने आईं प्रस्तुति ने बताया कि यह उनका पहला करवा चौथ है। उनके पति अमित भी उनके साथ व्रत रखेंगे। यह प्रेम और रिश्तों में मिठास लाने का त्योहार है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन ''करवा माता'' की पूजा की जाती है। महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चंद्रोदय के बाद किया जाता है।