{"_id":"646d892baaa6d1a13a0dd5e3","slug":"karnataka-defeat-of-bjp-will-effect-lkosabha-poll-2024-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा कर्नाटक में भाजपा की हार का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा कर्नाटक में भाजपा की हार का असर
Wed, 24 May 2023 09:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 May 2023 09:18 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी करेगी। इसका असर लोकसभा 2024 पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय पर भारत में ब्रिटेन की डिप्टी हाई कमिश्नर क्रिस्टीना स्कॉट और उनके सहयोगियों से मुलाकात कर यहां के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। अखिलेश ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की हार का असर लोकसभा-2024 के चुनाव पर भी पड़ेगा। अखिलेश यादव ने उन्हें बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाले भंडारों की संस्कृति की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि यूपी में सपा ही भाजपा को मजबूत चुनौती दे रही है। उन्होंने क्रिस्टीना स्कॉट को बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार की विकास कार्यों में रुचि नहीं है। बिजली संकट गहरा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा के वादे के बाद भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले, भाजपा से 27 लोकसभा सीटों पर टिकट मांगेगी निषाद पार्टी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट: बस कुछ ही महीने बाद होंगे रामलला के दर्शन, निर्माण समिति के चेयरमैन ने दिया बयान
उन्होंने सपा शासनकाल में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। प्रतिनिधिमंडल में राजनीतिक मसलों के अध्यक्ष नटालिया लेह, सीनियर पॉलिटिकल इकॉनामी एडवाइजर भावना विज और अध्यक्ष राजनीतिक व द्विपक्षीय मुद्दे रिचर्ड वारलो के अलावा सपा के राजेंद्र चौधरी और प्रो. सुधीर पंवार मौजूद रहे।
राम कमल राय ने थामा कांग्रेस का हाथ
भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के राम कमल राय ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कमेटी के महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।