{"_id":"688464427e08d7a89b0d3158","slug":"kargil-vijay-diwas-celebration-in-lucknow-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस : सीएम योगी ने शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- ये दिन हमारी सेना के शौर्य का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस : सीएम योगी ने शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- ये दिन हमारी सेना के शौर्य का प्रतीक
Sat, 26 Jul 2025 11:24 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:24 AM IST
सार
कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर लखनऊ की कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर लखनऊ की कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है। इस दिन भारत ने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था। हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया।
कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी जहां का तापमान माइनस 50 डिग्री होता है। इस बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कायरों को धूल चटा दी। उस समय पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अमेरिका गए और भारत पर दबाव डालने की कोशिश पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि अमेरिका हो या दुनिया की कोई भी ताकत भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा और अंत में पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा और घुसपैठियों को भागना पड़ा। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "...The Kargil war was imposed by Pakistan. A befitting reply was given to the enemy under Operation Vijay. Kargil was a challenging place where the temperature remains minus 50 degrees even during the day. But… https://t.co/s4ZvyTPN3e pic.twitter.com/SLpt4mHCT0
— ANI (@ANI) July 26, 2025