{"_id":"634e79a86ff9ff5f9f4c0410","slug":"kapil-dev-speaks-about-upcoming-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: कपिल देव बोले- टी-20 फॉर्मेट में कोई भी टीम जीत सकती है वर्ल्ड कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 World Cup: कपिल देव बोले- टी-20 फॉर्मेट में कोई भी टीम जीत सकती है वर्ल्ड कप
Tue, 18 Oct 2022 03:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:38 PM IST
सार
महान ऑलराउंडर कपिल देव ने टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की जीत की संभावना पर कहा कि इस खेल का फार्मेट ऐसा है कि यहां कोई भी टीम जीत हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान कपिल देव।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान ऑलराउंडर व पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत की संभावना पर कहा कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं पर अब इस फॉर्मेट में जीत की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। यहां कोई भी उलटफेर हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 37 साल के दिनेश कार्तिक पर कप्तान का विश्वास देख कर अच्छा लगता है। हालांकि ऋषभ पंत भी किसी से कम नहीं हैं। टी-20 क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता। असरदार ऑलराउंडर पूरी टीम की काया पलट सकता है।
विज्ञापन
कपिल देव ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट किसी भी टीम को खिताब दिला सकता है। किसी खास दिन कोई भी टीम बड़ा उलटफेर हो सकता है। किसी भी टीम की जीत को लेकर भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन