{"_id":"64a1a87fa7317ec0780856a7","slug":"kanwar-yatra-2023-guidelines-for-road-traffic-management-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: \"रूट प्लान ऐसा हो जिसमें आम यातायात ना हो प्रभावित, अफवाह फैलाने वालों पर रखें पैनी नजर\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: "रूट प्लान ऐसा हो जिसमें आम यातायात ना हो प्रभावित, अफवाह फैलाने वालों पर रखें पैनी नजर"
Sun, 02 Jul 2023 10:10 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:10 PM IST
सार
सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। शासन की तरफ से साफ निर्देश दिया गया है कि यदि कोई यात्रा को लेकर कैसी भी अफवाह फैलाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा की तैयारियां मुकम्मल कर लें। इस दौरान अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दौरान संबंधित वरिष्ठ अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएंगे। प्रमुख सचिव गृह और महानिदेशक विजय कुमार योजना भवन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा की तैयारियों संबंधी निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने लखनऊ, अयोध्या तथा बरेली मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ जिलों में की चल रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि आम जनमानस के आवागमन को देखते हुए अधिक बेहतर यातायात प्लान बनाया जाए। यह ध्यान रखें कि इस दौरान आम नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। रूट प्लान ऐसा बने कि रोजाना का ट्रैफिक प्रभावित ना हो। प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो संबंधित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेकर समय से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों एवं मार्गों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। साथ ही घाटों, मार्गों एवं शिव मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाए। गोताखोर एवं जल पुलिस लगाई जाए। कांवड मार्ग पर पड़ने वाले सीएचसी एवं पीएचसी में एंटी वैनम अन्य आवश्यक दवाए भी पर्याप्ता मात्रा में रखें। डाक्टरों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति बनाये रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर अस्थायी चिकित्सा कैम्प की भी व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिए। वालंटियर्स तैनात करने तथा निरंतर पेट्रोलिंग की व्यवस्था बनाये रखने को कहा गया।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि ट्रैफिक एडवाइजरी समय से जारी करें। घाटों एवं कांवड़ मार्गों पर महिला पुलिस की आवश्यकतानुसार तैनाती सुनिश्चित करें। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले कट, सम्पर्क मार्गों पर विशेष निगरानी रखें। मोड़ों पर भी साइनेज लगाएं। बैठक में डीजीपी विशेष प्रशान्त कुमार, सचिव गृह बीडी पालसन व एवी राजमौलि आदि मौजूद थे।