फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanshiram Flats

Lucknow News: लखनऊ के कांशीराम कॉलोनी में 11 फ्लैटों के फर्जी आवंटन, आठ पर केस

Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kanshiram Flats
लखनऊ। चिनहट के लौलाई में बनी कांशीराम कॉलोनी में जालसाजों ने 11 परिवारों को फ्लैट के जाली आवंटन पत्र पकड़ा दिए। चिनहट थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने मंडलायुक्त रोशन जैकब से गुहार लगाई। इसके बाद मो. आजाद, पिंटू श्रीवास्तव, शम्मो बानो, उपेंद्र उर्फ पवन, मोबिन, पवन के पिता मोहन लाल राम, चाचा ब्रिज लाल और अजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक, पीड़ित चांद बाबू ने बताया कि उनके अलावा सामिना बेगम, शांता देवी, रीता देवी, पिंकी कश्यप, कुसुम, सना, बिंदू सिंह, मो. शफीक, कंचन साहू और नूरजहां मल्हौर स्टेशन के पास झोपड़ी डालकर रहते थे। मल्हौर पुरवा में पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले मो. आजाद ने योजना में परिचित पिंटू श्रीवास्तव के जरिये मकान दिलवाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने सभी से एक-एक लाख रुपये लेकर आवंटन पत्र दिया और एलडीए के चौकीदार से मिलकर फ्लैट पर कब्जा भी करा दिया। कई साल बाद आवंटन की जांच में फर्जीवाड़े सामने आया तो डूडा ने इन परिवारों को फ्लैट खाली करने का नोटिस दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जलसेतु चौकी व चिनहट थाने में कई महीने से तहरीर दे रहे हैं, लेकिन मामला सिफर रहा। आजिज आकर मंडलायुक्त से गुहार लगाई। मंडलायुक्त ने डूडा के परियोजना निदेशक सुधीर कुमार से पूछताछ की। जवाब से संतुष्ट न होने पर फटकार लगाई और केस दर्ज कराने का आदेश दिया।

बड़ा सवाल : क्या डूडा पूरी तरह से था अनजान
सवाल खड़ा होता है कि अचानक से 11 फ्लैट फर्जीवाड़ा कर कैसे आवंटित कर दिए गए? क्या इस संबंध में डूडा के किसी कर्मचारी या अधिकारी को जानकारी नहीं थी? जानकारी होने पर भी अधिकारियों ने विभाग की तरफ से केस क्यों नहीं दर्ज कराया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed