फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur zoo demands monkey of lucknow zoo

20 साल से साथ हैं जेसन और निकिता, अब होगा तलाक!

Sat, 04 Jan 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
kanpur zoo demands monkey of lucknow zoo

20 साल से भी अधिक समय से साथ रह रहे जू के स्टार चिंपैजी जेसन और निकिता

विज्ञापन
के बीच जल्द ही तलाक हो सकता है।

दोनों ही विदेश में पैदा हुआ और तब से ही साथ रह रहे हैं, लेकिन आज तक दोनों के आंगन में किलकारियां नहीं गूंजी।

इसी को आधार बनाकर कानपुर प्राणि उद्यान प्रशासन ने लखनऊ जू प्रशासन से अपने नर चिंपैंजी छज्जू के लिए मादा चिंपैंजी निकिता की डिमांड की है, लेकिन लखनऊ जू प्रशासन महज एक वजह के चलते दोनों को फिलहाल अलग करने को तैयार नहीं है।


निकिता और जेसन का जन्म फरवरी-मार्च, 1992 में स्वीडन में हुआ था। तब से ही दोनों साथ रह रहे हैं। कुछ साल स्वीडन में रहने के बाद इन्हें हवाई मार्ग से मैसूर जू लाया गया।

यहां इन्होंने काफी लंबा समय साथ बिताया, लेकिन लखनऊ जू प्रशासन अगस्त 2007 में मादा जिराफ खुशी के बदले इन दोनों चिंपैंजी को मैसूर से लखनऊ ले आया।

लखनऊ जू में भी इन्हें साथ ही रखा गया। तब से आज तक दोनों को कभी मेटिंग के लिए एक्टिव नहीं देखा गया। पिछले 6 सालों में चिकित्सकों ने भी काफी प्रयास किए, लेकिन वे भी नाकाम रहे।

दिसंबर 2012 में लखनऊ जू ने छज्जू को ब्राींडिंग के लिए लाने की बात चलाई, लेकिन बात नहीं बनी। अब एक बार फिर कानपुर जू ने छज्जू के लिए निकिता को मांगा है।


जेब्रा बंकित के बदले मांगा चिंपैंजी

कानपुर प्राणि उद्यान प्रशासन पिछले दिनों जू की मादा जेब्रा ऐश्वर्या और संस्कृति के लिए लाए गए नर जेब्रा बंकित के बदले मादा निकिता की डिमांड कर रहा है।

इसे लेकर आला अधिकारियों के स्तर पर बात भी हो चुकी है, लेकिन निदेशक स्तर और चिकित्सकों के स्तर पर मामला अटका है। डिप्टी डायरेक्टर जू डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि दोनों लगभग 20 साल से साथ हैं।

कुछ शारीरिक कमजोरी के चलते उनका कुनबा आबाद नहीं हुआ, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर जुदा करने से दोनों को ही सदमा लग सकता है। ये वन्यजीव के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed