{"_id":"64e75553130f3ec23a0dd584","slug":"kanpur-special-train-left-late-stopped-on-the-way-raebareli-news-c-101-1-slko1034-3159-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: देर से छूटी कानपुर स्पेशल ट्रेन, रास्ते में भी रोक दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: देर से छूटी कानपुर स्पेशल ट्रेन, रास्ते में भी रोक दी
Thu, 24 Aug 2023 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे देरी से कानपुर पहुंची गाड़ी, परेशान हुए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली/ऊंचाहार। रायबरेली से कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को 35 मिनट देर से रवाना की गई। यही नहीं, इस गाड़ी को रास्ते में भी कई जगह ज्यादा देर तक रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ती गई और दो घंटे देर से कानपुर पहुंची। बुधवार रात कानपुर से आने वाली यह गाड़ी पौने तीन घंटे लेट आई, जिससे ट्रेन की मेंटेनेंस समय पर नहीं हो सकी और बृहस्पतिवार को देर से रवाना किया गया।
कानपुर से रायबरेली आने वाली स्पेशल ट्रेन पौने तीन घंटे विलंब से बुधवार रात एक बजे आई थी। बताया गया कि यह गाड़ी जब कानपुर से चली, तभी काफी लेट हो गई थी। देर से गाड़ी के आने के कारण मेंटेनेंस में समय लगा, जिससे बृहस्पतिवार को कानपुर जाने वाली ट्रेन रायबरेली से 35 मिनट देर से चली। रफ्तार कम होने के कारण यह गाड़ी लक्ष्मणपुर स्टेशन पर देर से पहुंची, जहां करीब 25 मिनट गाड़ी को रोका गया, क्योंकि प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस को क्रॉस कराना था।
रायबरेली-कानपुर एक्सप्रेस स्पेशल ऊंचाहार पहुंची तो वहां भी करीब 35 मिनट रुकना पड़ा, क्योंकि यहां पर इंजन की दिशा बदली गई। इन सभी कारणों से यह गाड़ी जिले के सबसे आखिरी स्टेशन रघुराज सिंह पर लगभग दो घंटे लेट पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि बुधवार रात ट्रेन देर से आई, जिससे गाड़ी को बृहस्पतिवार सुबह थोड़ा देर से रवाना किया गया। रास्ते में दूसरी ट्रेन की क्रॉसिंग की वजह से कुछ देर रोकी गई।
विज्ञापन
इनसेट
दूसरे दिन पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
रायबरेली। नई दिल्ली और बनारस के बीच दौड़ने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन पटरी पर नहीं लौट पाया है। बुधवार रात 10.40 बजे नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने आठ घंटे लेट रही, जिससे यह गाड़ी बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे रायबरेली पहुंची। बनारस से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी बुधवार रात सवा दो घंटे देर से आई। दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। बृहस्पतिवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल ढाई घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल सवा दो घंटे, जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे देर से पहुंची। (संवाद)