फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur : CM Yogi suddenly reached Kanpur and met the victims of the accident

Kanpur Accident : तय कार्यक्रमों को रद्द कर सीएम योगी अचानक पहुंचे कानपुर, पीड़ितों को दी सांत्वना

Mon, 03 Oct 2022 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 01:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर के कोरथा गांव में पीड़ितों का दुख दर्द बांटने पहुंचे। एक दिन पहले सड़क हादसे में 26 को खोने से आहत परिजनों के क्रंदन और आंसुओं से द्रवित योगी ने एक अभिभावक की तरह उनका दुख-दर्द बांटा।

विज्ञापन
Kanpur : CM Yogi suddenly reached Kanpur and met the victims of the accident
मृतक आश्रितों से मिले योगी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर के कोरथा गांव में पीड़ितों का दुख दर्द बांटने पहुंचे। एक दिन पहले सड़क हादसे में 26 को खोने से आहत परिजनों के क्रंदन और आंसुओं से द्रवित योगी ने एक अभिभावक की तरह उनका दुख-दर्द बांटा। मुख्यमंत्री ने अपने जरूरी कार्यक्रम रद्द कर पीड़ितों के बीच अधिक समय बिताया। उन्हें ढांढस बंधाते हुए अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।   

विज्ञापन


कोरथा गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से शनिवार को बच्चे का मुंडन कराने चंद्रिका देवी गये थे। रात में लौटते वक्त हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत कार्य की निगरानी की कमान हाथ में लेकर पल-पल की जानकारी ली। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का एलान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन दो बड़े मंत्रियों को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए तो दूसरी तरफ अस्पताल में घायल लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने को कहा। रविवार को सीएम योगी खुद कोरथा गांव पहुंचे तो वहां का माहौल देखकर गमगीन हो गए। पीड़ितों की दशा देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी और कहां कि आपने जिन्हें खो दिया उन्हें वापस तो नहीं ला सकते हैं, लेकिन सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सीएम रविवार दोपहर एक बजे हैलट अस्पताल पहुंचकर घायलों और परिजनों से हाल लिया। करीब 20 मिनट तक एक बेटे, एक पिता और एक अभिभावक का फर्ज निभाते हुए लोगों के दर्द को बांटा। मुख्यमंत्री ने गांव में 10 परिवारों से मुलाकात की। खुद एक-एक परिवार से बात की और जानकारी ली। इस दौरान योगी के चेहरे पर उदासी और आंखें नम थीं।


बिटिया को स्कूल भेजो
गांव में महिलाओं से पूछा कि क्या बच्ची को स्कूल भेजती हैं। इस पर महिला ने मना कर दिया तो सीएम ने कहा कि बिटिया को रोज स्कूल भेजो। सीएम ने अधिकारियों को सभी बच्चियों को कन्या सुमंगला योजना से लाभांवित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed