फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur blown away by Chikaras storm

Lucknow News: चिकारा के तूफान में उड़ा कानपुर

Sun, 23 Aug 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur blown away by Chikaras storm
लखनऊ। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा की 46 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी-20 लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए। टीम ने एकतरफा मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स को नौ विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर के लिए प्रियांशु और आदर्श ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन 36 रन पर प्रियांशु (19) के आउट होने के बाद कानपुर की टीम बिखर गई और आठ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। आदर्श सिंह ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि यशोवर्धन सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। मेरठ से विजय कुमार और जीशान अंसारी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में मेरठ ने स्वास्तिक चिकारा की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत 13.5 ओवर में दिव्यांश जोशी (10) का विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। चिकारा ने मैदान के चारों ओर मनचाहे अंदाज से शॉट खेले। रितुराज शर्मा 26 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। कानपुर से विनीत पवार को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed