फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav visits kannouj

'गुजरात प्रचार में बेशक आगे पर आंकड़े में पीछे'

Wed, 26 Feb 2014 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav visits kannouj

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुजरात आंकड़े में पीछे है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा, गुजरात के लोग प्रचार अच्छा कर लेते हैं लेकिन यूपी के लोग काम करने में आगे हैं।

कानपुर में अमूल दुग्ध प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे अखिलेश ने कहा कि कन्नौज का विकास अब नए सिरे से किया जाएगा। यहां मेडिकल कॉलेज का काम भी तेजी से कराया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की सीटें यूपी में जितनी बढ़ी और किसी राज्य ने नहीं बढ़ाईं। सपा सरकार ने ही प्रदेश में सिंचाई, दवाई और पढ़ाई मुक्त की है।
विज्ञापन


सीएम का कहना था कि सपा सरकार हर वर्ग के लिए काम करती है, और यह बात जनता को बताने की जरुरत भी नहीं है। जनता जब काम देखेगी, विकास देखेगी, खुद ही आंकलन कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही देश की तरक्की संभव है। उन्होंने कहा कि कानपुर की परियोजना में जितने लोग भी जुड़े हैं, सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से यह अपील भी कि आने वाले चुनाव में सपा को और मजबूती दें। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed