{"_id":"5f65ae778ebc3ef479681796","slug":"kangana-ranaut-and-anoop-jalota-praise-cm-yogi-adityanath-plan-for-making-film-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत और अनूप जलोटा ने की सीएम योगी की तारीफ, बोले- फिल्म सिटी बनने से चमक उठेगा यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना रणौत और अनूप जलोटा ने की सीएम योगी की तारीफ, बोले- फिल्म सिटी बनने से चमक उठेगा यूपी
Sat, 19 Sep 2020 02:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत, अनूप जलोटा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस के बाद से लगातार सुर्खियों में रहीं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत और भजन गायक अनूप जलोटा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाए जाने का ऐलान किया है।
कंगना ने ट्वीट कर कहा कि यह गलत धारणा है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भारत में पहले स्थान पर है। सच ये है कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने खुद को सबसे बेहतर ढंग से विकसित किया है और अब यह पूरे भारत में अलग-अलग भाषाओं में फिल्में वितरित कर रही है। हिंदी की कई फिल्मों की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में होती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यूपी में फिल्म सिटी बनाने के फैसले की प्रशंसा करती हूं। हमें फिल्म उद्योग में कई बड़े सुधार की जरूरत है। हमें सबसे पहले तो अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के रूप में विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम हॉलीवुड से प्रेरणा ले सकते हैं जो कि एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है और वहां कई फिल्म सिटी हैं।
विज्ञापन
वहीं, अनूप जलोटा ने कहा है कि यूपी के टैलेंट की वजह से ही मुंबई फिल्म इंडस्ट्री चमक रही है। अब यूपी में फिल्म सिटी बनाने से यूपी चमकेगा।