{"_id":"5db011fc8ebc3e93de12669f","slug":"kamlesh-tiwari-post-mortem-report-revels-that-knife-stab-him-7-times-cause-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पहले मारी गोली फिर गर्दन पर चाकू से किए सात वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पहले मारी गोली फिर गर्दन पर चाकू से किए सात वार
Wed, 23 Oct 2019 04:48 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 23 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में बुधवार को कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोट जारी कर दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि कमलेश तिवारी को पहले गोली मारी गई, फिर धारदार हथियार से सात बार वार किए गए। चाकू के वार से गर्दन पर 12 सेंटीमीटर लंबा और तीन सेंटीमीटर गहरा घाव हुआ। मौत का कारण गला रेतने से बना घाव है।
18 अक्तूबर को लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी की उनके ऑफिस में गला रेतकर हत्या की गई। पहले बताया गया था कि गला रेतने के बाद उन्हें गोली भी मारी गई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले गोली मारने की बात सामने आई है।
बदमाशों ने पहले कमलेश से उनके ऑफिस में मुलाकात की और साथ में चाय भी पी। इसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मंगलवार को दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।