फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kamlesh tiwari murder case Conspirators produced in court

कमलेश तिवारी हत्याकांड: साजिशकर्ताओं की आज होगी कोर्ट में पेशी, कड़ी सुरक्षा में हो रही पूछताछ

Tue, 22 Oct 2019 10:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Oct 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case Conspirators produced in court
कमलेश तिवारी हत्याकांड के साजिशकर्ता - फोटो : ANI
लखनऊ के नाका के खुर्शेदबाग इलाके में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की साजिश रचने वाले गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख व फैजान यूनुस को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। लखनऊ पुलिस तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। 
विज्ञापन


सोमवार को एसआईटी के साथ ही एनआईए, एटीएस, आईबी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी दिनभर उनसे पूछताछ करते रहे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि तीनों साजिशकर्ताओं को कड़ी सुरक्षा में एक गोपनीय स्थान पर रखा गया है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि तीनों साजिशकर्ताओं को रविवार देर रात फ्लाइट से लखनऊ लेकर आया गया। इस बीच कानपुर देहात का टैक्सी चालक, कानपुर के रेलबाजार स्थित मोबाइल फोन दुकानदार समेत तीन लोगों को भी लखनऊ ले आया गया। एसआईटी ने साजिशकर्ताओं व उपरोक्त तीन संदिग्धों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि साजिशकर्ताओं की सुरक्षा के लिए दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। उधर, तीनों से पूछताछ में मिली जानकारियों पर अधिकारी दिनभर मंथन करते रहे। पुलिस की कई टीमें गैर जनपद भी रवाना की गई हैं।

साजिशकर्ताओं से पूछे गए यह सवाल 
- कमलेश की हत्या का इरादा कब और कैसे बना
- साजिश भारत में रची गई या दुबई में
- हत्या के लिए बाकी साथियों को कैसे जोड़ा
- हत्या के लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए
- कमलेश के बारे में जानकारियां कैसे जुटाईं
- वारदात में किन-किन लोगों का सहयोग लिया
- वारदात के लिए पिस्टल कहां से आई
- आर्थिक मदद व संसाधन किसने जुटाए
- किन प्रदेशों और शहरों के लोगों ने मदद की
- लखनऊ में कौन-कौन मददगार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed