{"_id":"5daa68dd8ebc3e0167562b27","slug":"kamlesh-tiwari-massacre-antarrashtriya-hindu-parishad-will-give-memorandum-to-president-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांडः अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद आज राष्ट्रपति को भेजेगा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांडः अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद आज राष्ट्रपति को भेजेगा ज्ञापन
Sat, 19 Oct 2019 07:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) ने हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की कठोर निंदा की है। साथ ही प्रदेश में एक के बाद एक हिंदू संगठनों के नेताओं की हत्या को चिंताजनक बताते हुए शनिवार को देशभर में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह जानकारी एएचपी के संयुक्त प्रांत संगठन मंत्री वेद सचान ने दी है। उन्होंने कहा कि तिवारी के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
हिंदूवादी नेताओं की क्यों घटाई जा रही सुरक्षा
उन्होंने मांग की कि कमलेश तिवारी की सुरक्षा घटाने की वजह की जांच होनी चाहिए। आखिर तिवारी को जब लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी तब सुरक्षा घटाने की सिफारिश किसने कर दी।
सचान ने आरोप लगाया है कि हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा घटाना चिंताजनक है। सरकार ने डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की भी सुरक्षा घटा दी है। जिस पर उसे पुनर्विचार करना चाहिए। तोगड़िया को तो अंतराष्ट्रीय आंतकी संगठनों की तरफ से हत्या की धमकी दी जा रही है।