फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kamla pasand director arrested for tax fraud.

147 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में कमला पसंद का डायरेक्टर गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Apr 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
kamla pasand director arrested for tax fraud.
- फोटो : demo pic

कमला पसंद पान मसाला फ्लेवर के डायरेक्टर नंद किशोर को 147 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी (टैक्स) चोरी किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली की सेंट्रल कस्टम एक्साइज इंटेलीजेंस टीम ने लखनऊ में नंद किशोर के आवास पर बुधवार को छापा मारा था।

दिल्ली की सेंट्रल कस्टम एक्साइज इंटेलीजेंस टीम ने लखनऊ के अफसरों के साथ बुधवार सुबह 8 बजे नंद किशोर के तिलकनगर सरिया मिल कम्पाउंड स्थित आवास पहुंची।

इंटेलीजेंस टीम की छापामारी की सूचना पर व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए। पर हंगामा नहीं कर पाए। अफसरों ने घर का कोना-कोना तलाशा। इस दौरान जो भी कारोबारी दस्तावेज मिले टीम ने जब्त कर लिए।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान तबियत बिगड़ी

kamla pasand director arrested for tax fraud.

पड़ताल के बाद रात करीब दो बजे टीम उसे गोमतीनगर स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए ले आई। पूछताछ के दौरान ही नंद किशोर की तबियत बिगड़ गई।

उसे राम मनोहर लोहिया संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह 10 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed