फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalyan singh says Now I will be able to see alive temple on Shri Ram Janmabhoomi

अब जीते जी देख सकूंगा ‘श्रीराम जन्मभूमि’ पर मंदिर : कल्याण

Wed, 05 Feb 2020 07:06 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh says Now I will be able to see alive temple on Shri Ram Janmabhoomi
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
अयोध्या आंदोलन के नायकों में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की वर्षों की इच्छा पूरी हो गई। ट्रस्ट की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों की साध पूरी हो गई। अब अपने जीते जी ‘श्रीराम जन्मभूमि’ स्थल पर प्रभु श्रीराम का मंदिर देख सकूंगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से मंदिर निर्माण को ट्रस्ट की घोषणा के बाद कल्याण सिंह ने बुधवार को कहा कि ट्रस्ट में दलित समाज के व्यक्ति को सदस्य बनाने का फैसला उचित है। लेकिन, पिछड़े समाज के भी किसी व्यक्ति को भी ट्रस्ट में स्थान दिया जाना चाहिए ताकि मंदिर से पिछड़ों के जुड़ाव को भी सम्मान देने का संदेश जाए और हिंदू समाज के सामाजिक समरसता का भाव प्रमाणित हो। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियां सब की सब भगवान राम की भक्त हैं।
विज्ञापन

सजा पर कोई पश्चाताप नहीं

अयोध्या में ढांचा ध्वंस मामले में न्यायालय से एक दिन की सजा पाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ट्रस्ट की घोषणा पर काफी गद्गद दिखे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि रामलला के जन्मस्थान पर मंदिर के लिए एक नहीं जीवन भर के लिए जेल में रहने को तैयार हूं। राम मंदिर के लिए एक नहीं सैकड़ों सत्ता कुर्बान कर सकता हूं। इसलिए अब जब मंदिर बनने जा रहा है तो मुझसे ज्यादा खुशी किसको होगी।  

उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ उनके जीवन काल में बनकर तैयार हो जाएगा और वह अयोध्या जाकर वहां दर्शन कर जिंदगी की सबसे बड़ी अभिलाषा पूर्ण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed