{"_id":"5d8d0a978ebc3e93a844674f","slug":"kalyan-singh-appears-in-court-in-babri-demolition-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांचा विध्वंस मामले में आज दोपहर 12 बजे कोर्ट में हाजिर होंगे पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांचा विध्वंस मामले में आज दोपहर 12 बजे कोर्ट में हाजिर होंगे पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह
Fri, 27 Sep 2019 12:29 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता कल्याण सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज दोपहर 12 बजे यहां अयोध्या ढांचा विध्वंस की सुनवाई कर रही सीबीआई कोर्ट में हाजिर होंगे। 6 दिसंबर 1992 को जब ढांचा गिराया गया था, तब कल्याण सिंह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
दरअसल, सीबीआई की याचिका पर 19 अप्रैल 2017 को सर्वोच्च न्यायालय ने लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमाभारती, कल्याण सिंह सहित 21 नेताओं पर ढांचा गिराने के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। आरोपियों में जीवित बचे अन्य लोग कोर्ट में हाजिर होकर जमानत पर हैं। कल्याण सिंह उस समय राजस्थान के राज्यपाल थे।
विज्ञापन
इसलिए संवैधानिक पद पर होने के कारण न्यायालय ने उन पर बाद में आरोप तय करने को कहा था।