{"_id":"67e46794f4b4cdf86b03d3e9","slug":"kalicharan-admission-to-bajmc-to-be-closed-from-new-session-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1132287-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कालीचरणः नए सत्र से बीएजेएमसी में बंद होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कालीचरणः नए सत्र से बीएजेएमसी में बंद होंगे प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के कालीचरण पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बीएजेएमसी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। जो विद्यार्थी कोर्स में पंजीकृत हैं, उनकी पढ़ाई चलती रहेगी। महाविद्यालय आंतरिक कारणों से कोर्स का संचालन बंद करने का निर्णय ले रहा है।
कॉलेज में इस कोर्स के लिए वर्ष 2020 में लखनऊ विश्वविद्यालय से अनुमोदन लिया गया था। इसके बाद से यहां बीएजेएमसी की पढ़ाई हो रही थी। कोर्स बंद होने का सबसे बड़ा कारण छात्र-छात्राओं की रुचि कम होना बताया जा रहा है। अनुदानित कॉलेजों में वर्तमान में कालीचरण पीजी कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज यह कोर्स संचालित है। कई स्ववित्तपोषित कॉलेजों में भी इसकी पढ़ाई हो रही है। (संवाद)