फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalbe jawad comments on congress in lucknow

'कांग्रेस तो 60 साल से कत्लेआम करा रही है'

Tue, 08 Apr 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Apr 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
kalbe jawad comments on congress in lucknow

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम के भाई व नायब इमाम याह्या बुखारी और इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस मुसलमानों के लिए खतरनाक है।

विज्ञापन


भाजपा ने गुजरात में कत्लेआम किया, लेकिन कांग्रेस ने आजादी से लेकर अब तक मुसलमानों की गर्दन पर छुरी फेरी है।  

सोमवार को यहां यूपी प्रेस क्लब में याहया बुखारी और कल्बे जव्वाद ने कांग्रेस की मुखालफत करते हुए कहा कि मुसलमान ज्यादा से ज्यादा वोट करें लेकिन कांग्रेस को वोट न दें।
विज्ञापन

राहुल पर निशाना साधा

kalbe jawad comments on congress in lucknow

उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा ने मुसलमानों का जिस बेदर्दी से कत्लेआम किया, उसे मुसलमानों को नहीं भूलना चाहिए, साथ ही कांग्रेस ने आजादी से अब तक जो मुसलमानों के साथ ऐसे कत्लेआम कराए जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

नायब इमाम ने मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सपा से ज्यादा कांग्रेस को कुसूरवार मानते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती तो मुजफ्फरनगर के हालात बेहतर हो सकते थे।

राहुल गांधी मुजफ्फरनगर गए लेकिन किसी की कोई मदद नहीं पहुंचाई।

कांग्रेस मस्जिद तोड़ मॉल बनवा रही है

kalbe jawad comments on congress in lucknow

इसके पहले मौलाना कल्बे जव्वाद ने मुसलमानों से कांग्रेस को वोट न करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा पर एक बाबरी मस्जिद तोड़ने का आरोप है जबकि यह भी कांग्रेस की ही चाल थी क्योंकि कांग्रेस के पास हजारों वक्फ बर्बाद कर तमाम मस्जिदों को तोड़ने का अनुभव है।

उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस दिल्ली में सात सौ साल पुरानी गौसिया मस्जिद को तुड़वाकर मॉल बनाने कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च निकालने के दौरान उलमा पर लाठीचार्ज और एफआईआर कराने वाली कांग्रेस को मुसलमान वोट न करें।

विज्ञापन

घोषणापत्र का विरोध,‘आप’ की हिमायत

kalbe jawad comments on congress in lucknow

कांग्रेस के घोषणा पत्र में समलैंगिकता के समर्थन पर याहया बुखारी ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह इस्लाम विरोधी है।

इस्लाम में समलैंगिकता की सजा संगसार करके सजा-ए-मौत है। यानी आधा बदन जमीन में गाड़कर पत्थर मारने का हुक्म है जब तक समलैंगिक की मौत न हो जाए। ऐसे में कांग्रेस को वोट देने की सोचना भी मुसलमानों के लिए गुनाह व हराम है।

संयुक्त वार्ता में मौलाना कल्बे जव्वाद व याहया बुखारी ने परोक्ष रूप से आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली में उसके अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। वहीं लखनऊ में जावेद जाफरी को मौका दिए जाने पर सहमति बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed