{"_id":"693ea7512128692d8b033a62","slug":"kaifiyat-express-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1515793-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैफियात एक्सप्रेस में पैंट्रीकार कर्मियों से कहासुनी, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैफियात एक्सप्रेस में पैंट्रीकार कर्मियों से कहासुनी, शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऐशबाग स्टेशन का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस के ऐशबाग स्टेशन पहुंचने पर पैंट्रीकार कर्मियों से यात्रियों की कहासुनी हो गई। थडे एसी बोगी में खराब खाने को लेकर शिकायत पर ऐसा हुआ। मामले की जांच कराई जा रही है।
गाडी संख्या 12226 कैफियात एक्सप्रेस दिल्ली से आजमगढ़ के लिए जा रही थी। ट्रेन के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कुछ लोग पैंट्रीकार में चटे। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन की थर्ड एसी बोगी वी-1 में यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने को लेकर शिकायतें हुई थीं। इस पर यात्रियों ने ऐशबाग स्टेशन पर कुछ लोगों को बुलाया। ट्रेन रुकने पर यह लोग पैंट्रीकार में सवार हुए और कर्मचारियों को धमकाने लगे। पैंट्रीकार कर्मियों व इन लोगों के बीच कहासुनी हुई। मामला मारपीट तक नहीं पहुंचा। वहीं पैंट्रीकार कमियों के खिलाफ यात्री मो. शकील सलमानी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत के बाद मामले की जांच के निदेश दिए गए हैं। खानपान की गुणवत्ता में खराबी पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन