{"_id":"599d102e4f1c1b73568b4614","slug":"kaifiyat-express-hits-demper","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और ट्रेन हादसा, डंपर से टकराई कैफियत, CM बोले- पहुंचे हर संभव मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और ट्रेन हादसा, डंपर से टकराई कैफियत, CM बोले- पहुंचे हर संभव मदद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
kaifiyat express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में हुए ट्रेन हादसे को अभी कुछ दिन ही बीते थे कि बुधवार सुबह आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस कानपुर और इटावा के बीच दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने ट्वीट किया, ‘जनपद औरैया की ट्रेन दुर्घटना पर दुःख पंहुचा। हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दे दिए गए है।’
जानकारी के मुताबिक हादसा सहुब करीब 2.40 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक डंपर ट्रेन से टकरा गया, जिससे ट्रेन के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में करीब 74 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सैफई के मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए मेमो ट्रेन को रवाना किया गया है। देखें घायलों की सूची...
विज्ञापन