{"_id":"5f5b6c35a9864577e44cdb64","slug":"jyoti-sharma-achieved-third-rank-in-pcs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस में तीसरी रैंक हासिल कर ज्योति ने रोशन किया लखनऊ का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस में तीसरी रैंक हासिल कर ज्योति ने रोशन किया लखनऊ का नाम
Fri, 11 Sep 2020 05:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
ज्योति शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2018 की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करके लखनऊ की बिटिया ज्योति शर्मा ने शहर का नाम रोशन किया है। मूल रूप से मथुरा की रहने वाली ज्योति शर्मा इस समय अयोध्या में मिल्खीपुर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
उनके पिता देवेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में हैं और लखनऊ में तैनात हैं। जबकि मां उमा शर्मा गृहिणी हैं। ज्योति शर्मा ने बताया कि पिछली बार पीसीएस परीक्षा-2017 का रिजल्ट 11 अक्तूबर को आया था। बीडीओ पद पर नाम आने से काफी निराश हुई थी।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को पीसीएस-2018 का इंटरव्यू था। इसलिए काफी अपसेट थी, पर इंटरव्यू अच्छा हो गया। उनके अनुसार अगला लक्ष्य आईएएस बनना है। अपने जूनियर्स को ज्योति शर्मा सलाह देती है कि सिविल सेवा में तैयारी करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही लगन भी जरूरी है।
विज्ञापन
अपने आलोचकों को अपने पास रखें। उनकी आलोचना को सकारात्मक रूप में लें तथा उन्हें गलत साबित करने का प्रयास करें। ज्योति की छोटी बहन कीर्ति शर्मा ओएनजीसी में वैज्ञानिक और भाई दीपक शर्मा वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है।
श्रम परिवर्तन अधिकारी के पद पर आई 7वीं रैंक
अंकित
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी अंकित सिंह ने यूपीपीसीएस-18 में अंतिम रूप से सफलता प्राप्त की है। श्रम परिवर्तन अधिकारी के पद पर उनकी 7वीं रैंक आई है।
अंकित अयोध्या में रौनाही तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर धौरहरा के मूल निवासी हैं। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या से स्नातक और परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अंकित अयोध्या में रौनाही तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर धौरहरा के मूल निवासी हैं। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या से स्नातक और परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है।