{"_id":"653b104c7b53a797590b4e73","slug":"jyoti-alok-controversy-corruption-allegations-against-pcs-jyoti-maurya-not-confirmed-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति-आलोक विवाद: पीसीएस ज्योति मौर्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि नहीं, मंडलायुक्त ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति-आलोक विवाद: पीसीएस ज्योति मौर्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि नहीं, मंडलायुक्त ने भेजी रिपोर्ट
Fri, 27 Oct 2023 06:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:50 AM IST
सार
ज्योति के पति आलोक ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इसकी शिकायत नियुक्ति विभाग से भी की थी।
विज्ञापन
पीसीएस ज्योति मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पति के आरोपों के बाद चर्चा में आईं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या को राहत मिली है। उनके खिलाफ जारी जांच में भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में प्रयागराज के मंडलायुक्त ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद जांच प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
ज्योति के पति आलोक ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इसकी शिकायत नियुक्ति विभाग से भी की थी। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने प्रयागराज के मंडलायुक्त जांच सौंकर रिपोर्ट मांगी थी। मंडलायुक्त ने जांच के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन
कमेटी ने आलोक को साक्ष्यों के साथ बुलाया गया था। इस बीच आलोक ने अपनी शिकायत ही वापस ले ली। सूत्रों के मुताबिक मंडलायुक्त ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्योति के खिलाफ भ्रष्टाचार के सुबूत नहीं मिले हैं। ये भी कहा गया है कि पति ने भी शिकायत वापस ले ली है। हालांकि उनके आरोपों की जांच की गई जिसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन