{"_id":"5f82121d8ebc3e9bf6236b2e","slug":"jwellary-theft-by-duplicate-policemen-lko-city-news-lko5446046168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बन महिला के जेवर उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बन महिला के जेवर उतरवाए
विज्ञापन
विभूतिखंड में टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला के जेवर उतरवा लिए। पीड़िता की तरफ से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। टप्पेबाजों की तलाश के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
टप्पेबाजी की वारदात विराजखंड निवासी राजेश तिवारी की पत्नी सुनीता के साथ हुई। सुनीता शनिवार सुबह अपने घर के पास स्थित पार्क में बने मंदिर में पूजा करने गई थीं। इसी दौरान पार्क में मौजूद एक बदमाश ने उनसे खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसने सुनीता के जेवर देखकर टोका और कहा कि शहर में बहुत चोरियां हो रही हैं। जेवर पहनने से कोई बदमाश उन्हें निशाना बना सकता है। यह सुनते ही सुनीता घबरा गईं। बदमाश ने उनसे जेवर उतारकर सुरक्षित रखने के लिए कहा।
सुनीता ने सोने की दो अंगूठी, दो चूड़ियां और एक सोने की जंजीर उतारकर बदमाश को दे दीं। बदमाश ने उनके जेवर कागज की पुड़िया में लपेटकर वापस कर दिए और सीधे घर जाने को कहा। घर पहुंचकर सुनीता ने पुड़िया खोली तो होश उड़ गए। भीतर जेवर नहीं थे। उन्होंने पति को सूचना दी। सुनीता का कहना है कि पार्क में मौजूद बदमाश ने पगड़ी पहनी हुई थी। इस बीच टप्पेबाजी की जानकारी पाकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पार्क के पास फलों का ठेला लगाने वाले व्यक्ति पर रेकी करने की आशंका जताई है।