फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   just make a call to corona test at your home in lucknow

लखनऊ में अब 0522-4523000 नंबर पर करें कॉल, घर बैठे होगी कोरोना जांच

Sat, 22 May 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
just make a call to corona test at your home in lucknow
लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने राजधानी में कोरोना जांच को आसान बनाने के लिए शुक्रवार को 15 मोबाइल टेस्टिंग वैन को हरी झंडी दिखाई। अब लोग बस एक कॉल कर अपने घर पर टेस्टिंग वैन बुलाकर कोरोना जांच करवा सकेंगे। उसके लिए उन्हें 0522- 4523000 पर कॉल करना होगा। शुक्रवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने ऐशबाग सीएचसी पहुंचकर वैनों का निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों से बात कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। डीएम ने बताया कि जिले में पॉजिटिविटी दर 30 फीसदी से घटकर शुक्रवार 1.5 फीसदी पर आ गई है। आगे भी संक्रमण घटाने व संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 15 कोरोना टेस्टिंग वैन रवाना की गई हैं जो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जा कर कोविड टेस्ट करेंगी। इसके अतिरिक्त 246 आरआरटी भी कार्यक्षेत्र में हैं, जिसमें चेतक आरआरटी भी शामिल है। कहीं कैंप लगाने की आवश्यकता है तो यह टीम कैंप भी लगाएगी। वर्तमान में कुल 22 वैन चलाई जा रही हैं, जिसमें 15 वैन जिला प्रशासन और सात वैन निजी कोविड टेस्टिंग लैब की तरफ से हैं। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एम के सिंह, सीएचसी प्रभारी ऐशबाग, एंबुलेंस अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed