फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JP Nadda reached Lucknow, took care of Kalyan in PGI

यूपी: कल्याण सिंह की हालत में सुधार, एसजीपीजीआई पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिया हाल

Thu, 08 Jul 2021 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jul 2021 10:55 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पीजीआई पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से कल्याण सिंह की हालत के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
JP Nadda reached Lucknow, took care of Kalyan in PGI
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीजीआई में पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लिया हालचाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार है। उनकी पहचानने की क्षमता बढ़ी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को एसजीपीजीआई पहुंचे और उनका हालचाल जाना। भाजपा अध्यक्ष ने निदेशक प्रो आरके धीमान से इलाज के बारे में जानकारी ली। प्रो. धीमान ने बताया कि न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीम निगरानी कर रही है। पहले से संक्रमण कम हुआ है। पहले की अपेक्षा अब उनकी भूलने की समस्या कम हुई है और बातचीत में रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ब्लड प्रेशर सहित उनकी अन्य दिक्कतों में हल्का सुधार है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कल्याण सिंह की तबीयत अब स्थिर है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हमें विश्वास है कि वे जल्द स्वस्थ होंगे। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बीएल संतोष का बृहस्पतिवार रात लखनऊ पहुंचने पर अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत किया। विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने भी उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से एसजीपीजीआई में मुलाकात कर नड्डा रात को वापस दिल्ली लौट गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed