फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shubhanshu Shukla journey from space conquest to Ashoka Chakra has left Lucknow boy proud

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष विजय से अशोक चक्र तक का सफर, लखनऊ के लाल ने गर्व से ऊंचा कर दिया सिर

Mon, 26 Jan 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 01:22 AM IST
सार

Group Captain Shubhanshu Shukla: लखनऊ के लाल ने अंतरिक्ष विजय से अशोक चक्र तक का सफर तय किया। अपनी कामयाबी से देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। 

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla journey from space conquest to Ashoka Chakra has left Lucknow boy proud
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री - फोटो : ANI

विस्तार

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक बार फिर लखनऊ का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर उन्हें देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों में शामिल अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इस खबर ने शुभांशु के परिजनों और मोहल्ले त्रिवेणी नगर निवासियों समेत पूरे शहर को उत्साह से भर दिया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचने वाले शुभांशु शुक्ला के इस सम्मान को उनके अद्वितीय साहस, वैज्ञानिक योगदान और मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के प्रति असाधारण समर्पण की स्वाभाविक मान्यता माना जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही उनके आवास और मोहल्ले में बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा शुक्ला दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

बेटे की वजह से पिता का नाम हुआ बड़ा

शंभु दयाल शुक्ला ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यह क्षण पूरे परिवार के लिए अविस्मरणीय है। सब ईश्वर की कृपा है। यह ऐसी उपलिब्ध है जब एक बेटे की वजह से पिता का नाम बड़ा हुआ है। समूचे देश को शुभांशु पर गर्व है। बेटे ने जो मुकाम हासिल किया है, उस पर शब्द कम पड़ जाते हैं। मां आशा शुक्ला ने भावुक स्वर में कहा कि बेटे ने वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने बेटे को मिले स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। बहन शुचि मिश्रा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाई को अशोक चक्र मिलना केवल हमारे परिवार नहीं, बल्कि पूरे शहर और देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरिक्ष में किया था माइक्रोग्रैविटी पर प्रयोग

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री और निजी अंतरिक्ष मिशन ‘एक्सियम-4’ के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। जून में 18 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर उन्होंने माइक्रोग्रैविटी से जुड़े महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए। वैज्ञानिकों का मानना है कि उनके शोध मानव शरीर पर अंतरिक्ष के प्रभाव को समझने और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की तैयारी में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed