फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Joint Press Conference of Congress and Samajwadi Party in Lucknow.

सपा-कांग्रेस गठबंधन: वाराणसी सहित 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

Wed, 21 Feb 2024 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Feb 2024 06:10 PM IST
सार

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर सहमति होने के बाद दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन का एलान किया है और मीडिया को संबोधित किया।

विज्ञापन
Joint Press Conference of Congress and Samajwadi Party in Lucknow.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। (बायें से दायें) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर हमारे सभी सहयोगी दलों को जगह दी जाएगी।

विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरे देश को जोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि हम उनके प्रति आभार जताते हैं कि उनके प्रयासों से ही यह गठबंधन अंजाम तक पहुंचा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सुविधानुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सपा के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने में सक्षम है। भाजपा ने जो वादे किए ठीक इसके विपरीत आचरण किया है। हमें भरोसा है कि देश में फैले अन्याय को दूर करने में ये गठबंधन कामयाब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गठबंधन में तय हुआ है कि यूपी में 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहीं, 63 सीटों पर सपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस ने सपा को मध्य प्रदेश की खजुराहों सीट दी है।



इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed